Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar News: ऑनलाइन ऑर्डर में निकला रद्दी कागज, डिलीवरी ब्वॉय को छात्रों ने बनाया बंधक Bihar Assembly Elections 2025: इस दिन आपको भी घर से निकलना है बाहर तो ध्यान दें, बदल दिए गया शहर का ट्रैफिक रुल; पढ़िए पूरी खबर BIHAR ELECTION :JDU विधायक पर बगावत, कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने उठाई टिकट काटने की मांग; क्या नीतीश कुमार पूरी करेंगे मांग BIHAR POLICE : विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, वाहन चेकिंग में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार Vice President of India: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, लंबे समय के बाद सामने आए धनखड़ BIHAR NEWS : पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, परिजनों ने किया सड़क जाम Corruption in Bihar : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्ति और नोट बरामद Bihar Assembly Elections 2025: क्या मुस्लिम वोट बैंक पर अब भी RJD का है वर्चस्व? आंकड़े बताते हैं सच; जानिए...
16-Aug-2024 04:56 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर में सामूहिक हत्याकांड मामले में सिपाही नीतू के लवर कांस्टेबल सूरज ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद से वो फरार था। यह बात जब निकल कर सामने आई कि महिला सिपाही के साथ सूरज ठाकुर का अवैध संबंध था तब से वो पुलिस से बचकर रह रहा था। लेकिन आज उसे पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तारी के बाद सूरज ठाकुर को जेल भेज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बता दें कि भागलपुर पुलिस लाइन में महिला सिपाही नीतू, उसकी बूढी मां, दो बच्चों और पति पंकज की लाश सरकारी क्वार्टर से मिली थी। एक साथ परिवार के 5 सदस्यों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। इस हत्याकांड में नीतू का प्रेमी कांस्टेबल सूरज ठाकुर को पुलिस ने दबोचा है। सूरज से नीतू का अवैध संबंध था। सूरज उसे असम और दार्जिंलिंग घूमा चुका है और इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध में बने थे। दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। सूरज पर नीतू को परिवारवालों की हत्या के लिए उकसाने का आरोप है। 13 अगस्त की सुबह नीतू के सरकारी क्वार्टर से 5 लाश मिलने से सनसनी फैल गयी।
पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज किया। पहली प्राथमिकी में मृतका नीतू के उसके पति मृतक पंकज को आरोपी बनाया गया है। वही दूसरी एफआईआर में नीतू के प्रेमी कांस्टेबल सूरज कुमार ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। मृतक पंकज ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी नीतू ने मां और दो बच्चों की हत्या की है। उसने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की है। इसी वजह से गुस्से में आकर उसने नीतू की हत्या कर दी और खुद भी फांसी पर झुलने जा रहा है। सुसाइड नोट में इस बात का भी जिक्र है कि पत्नी नीतू का सूरज ठाकुर के साथ अवैध संबंध था। सूरज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज का रहने वाला है। नीतू और सूरज दोनों 2015 में पुलिस की नौकरी पकड़ी थी। दोनों की पोस्टिंग नवगछिया थाने में हुई थी। 2021 में दोनों का ट्रांसफर भागलपुर हो गया।
जहां नीतू की तैनाती आरटीआई ब्रांच हो गया तो वही सूरज की पोस्टिंग डीसीबी ब्रांच में हो गया। लेकिन दोनों के बीच प्यार लगातार बढ़ने लगा। जब भी सूरज बीमार पड़ता तो नीतू सेवा करती और नीतू बीमार पड़ती तो सूरज मदद करता था। सूरज के चक्कर में नीतू का विवाद पंकज से अक्सर हुआ करता था। पंकज उसे समझाता लेकिन नीतू समझने को तैयार नहीं थी। जबकि पंकज और नीतू की लव मैरिज हुई थी। लव मैरिज के बाद नीतू ने दो बच्चों को जन्म दिया लेकिन सूरज के प्रति प्यार कम नहीं हुआ। दोनों इसी बीच साथ घुमने भी गये थे। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान दोनों असम में थे जहां साथ मिलकर कामख्या मंदिर का दर्शन करने गये थे फिर साथ में सूरज और नीतू दार्जिलिंग घूमने भी चले गये इसी दौरान दोनों के बीच शारिरीक संबंध स्थापित हो गया।
उधर पंकज के साथ नीतू का रिश्ता सूरज को लेकर बिगड़ने लगा। इसी वजह से वारदात से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। घटना के बारे में चर्चा यह थी कि पति पंकज ने सिपाही पत्नी नीतू, सास और दो बच्चों की हत्या कर दी और खुद सुसाइड कर लिया। जबकि पंकज के सुसाइड में इस बात का जिक्र है कि उसकी पत्नी नीतू ने मां और दो बच्चों की हत्या की है। उसने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की है। इसी वजह से गुस्से में आकर उसने नीतू की हत्या कर दी और खुद भी फांसी पर झुलने जा रहा है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की जांच में पुलिस जुटी हुई है आरोपी सिपाही सूरज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ की और उसे जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सामूहिक हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।