ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police: बिहार पुलिस की दबंगई, दुकानदार को दी धमकी, मामला CCTV में कैद Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई में भर्ती

29-Dec-2019 04:48 PM

By

DESK : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की फिर अचानक तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुलायम को पेट में तकलीफ बतायी जा रही है। मुलायम पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। हाल ही में उन्हें नाक से खून आने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मुलायम सिंह यादव 81 साल के हैं। वे पिछले छह माह से पेट, ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। उन्हें जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया है। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। मुलायम को इससे पहले 20 दिसंबर को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब उन्हें अचानक नाक से खून आ गया था। अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी। इसके अलावा शुगर और बीपी की जांच के बाद दवाएं दी गई थी। 

हालांकि महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बताया कि उनकी रूटीन जांच होती रहती है। कोई खास समस्या नहीं है। रविवार शाम को उन्हें लखनऊ वापस भेज दिया जाएगा। कुछ सपा कार्यकर्ता और रिश्तेदार मुलायम के साथ हैं।