Bihar Mansoon Update: बिहार में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इस दिन तक पूरे राज्य में होगा एक्टिव Bihar Mansoon Update: बिहार में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इस दिन तक पूरे राज्य में होगा एक्टिव Bihar Crime News: गैस एजेंसी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट, पुलिस छापेमारी में जुटी Bihar Cabinet Decision: बिहार के इन 6 एयरपोर्ट को मिलेगा नया जीवन, उड़ान योजना के तहत होगा विकास; सरकार ने बनाया खास प्लान Bihar Cabinet Decision: बिहार के इन 6 एयरपोर्ट को मिलेगा नया जीवन, उड़ान योजना के तहत होगा विकास; सरकार ने बनाया खास प्लान NEDvsNEP: नीदरलैंड-नेपाल T20I मैच में पार हुईं रोमांच की सारी हदें, हुए 3 सुपर ओवर; बना विश्व रिकॉर्ड Bihar Crime News: प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली, फिर आयरन से दागा, बिहार में हैवान पति ने पत्नी को दी तालिबानी सजा Bihar Crime News: प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली, फिर आयरन से दागा, बिहार में हैवान पति ने पत्नी को दी तालिबानी सजा Bihar News: BJP विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025 का खिताब, बाहुबली सुनील पांडेय की हैं बहू Bihar News: BJP विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025 का खिताब, बाहुबली सुनील पांडेय की हैं बहू
16-Apr-2024 01:31 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH : मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बिहार के बेतिया के गौनाहा थानाक्षेत्र स्थित मसही गांव के रहने वाले हैं। दोनों का बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों के घर पहुंच गई है।
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों हमलावरों के पिता को पुलिस घर से उठाकर थाने ले आई है। जहां उनसे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है। यहां आने के बाद टीम दोनों के पिता से पूछताछ करेगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।
गुजरात में दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। इस दौरान पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। दोनों अपराधियों का घर नेपाल सीमा से काफी करीब है। इनका कनेक्शन नेपाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पुलिस पता कर रही है।
सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बीते 14 अप्रैल को बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए थे। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही थी।
इसी बीच, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि दोनों हमलावर गुजरात के भुज में देखे गए हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भुज पहुंची और दोनों को धर-दबोचा। गिरफ्तार विक्की गुप्ता और सूरज पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों बिहार के रहने वाले हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क साधा है।