ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, डॉक्टर और स्टाफ हुए फरार BIHAR: मुजफ्फरपुर में दो CSP सेंटर से लाखों की लूट, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar News: चोरी हुई 150 वर्ष पुरानी अष्टधातु की बनी बेशकीमती मूर्तियां, सिंहासन सहित 200 किलो था वजन BIHAR: अपने समर्थकों के साथ खगड़िया मुखिया संघ के अध्यक्ष ने थामा VIP का दामन, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Life Style: पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे Bihar News: "मुखिया-सरपंच को मिलेगा हथियार लाइसेंस, CM नीतीश का आदेश ! सरकार ने सभी DM-SP को पत्र लिखकर कहा....

सहरसा सिविल कोर्ट में फायरिंग, जमानत पर बाहर आए शख्स को बनाया निशाना

सहरसा सिविल कोर्ट में फायरिंग, जमानत पर बाहर आए शख्स को बनाया निशाना

09-May-2022 12:18 PM

By

SAHARSA : इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है, सहरसा सिविल कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना हुई है। सहरसा सिविल कोर्ट के मेन गेट के पास अपराधियों ने फायरिंग की है। फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई है। वकील और कोर्ट कर्मी दहशत में हैं। 


फायरिंग की इस घटना में सुशील यादव नाम के एक शख्स को गोली भी लगी है। बताया जा रहा है कि सुशील यादव थोड़े दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह कोर्ट किसी काम से पहुंचा था इसी दौरान उसे निशाना बनाते हुए अपराधियों ने गोली मारी।


सुशील यादव आर्म्स एक्ट के मामले में जेल के अंदर था लेकिन उसे बेल मिली और वह जेल से बाहर आ गया। माना जा रहा है कि सुशील यादव के साथ अदावत रखने वाले लोगों ने ही उस पर फायरिंग की। कोर्ट के मेन गेट पर कुल 3 राउंड फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले बाइक पर सवार होकर आए थे हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से निकल भागे। सुशील यादव को गोली छूकर निकली है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सिविल कोर्ट परिसर में फायरिंग की इस घटना से वकीलों में नाराजगी है।