Bihar Crime News: कलयुगी बेटों ने माँ को पीटकर किया अधमरा, समझाने आए बहन और जीजा पर भी हमला Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?” Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब सशरीर वो गायब हो जाते हैं परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन कल, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Pahalgam Terror Attack: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करेगा तुर्की, भिखारियों की आखिरी उम्मीद भी टूटी Bihar Crime News: किडनैप किराना कारोबारी को पुलिस ने किया बरामद, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती
16-Apr-2024 10:22 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार सहरसा में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बेखौफ अपराधियों ने 15 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के सिर और पेट में ताबड़तोड़ कई गोलियां मारी गयी है। घटना पतरघट थाना क्षेत्र के बिंद टोली नहर के पास की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतक की पहचान गोविंद कुमार के रूप में की गई है, जो पतरघट थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर - 9 का रहने वाला बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते देर रात मृतक के कुछ साथी किसी के बर्थडे मनाने की बात कहकर उसको अपने साथ ले गए थे। जिसके बाद आज युवक का शव बिंद टोली नहर के पास से बरामद किया गया। अपराधियों ने युवक के सिर और पेट में दो-दो गोलियां मारी है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि देर रात मृतक गोविंद कुमार को उसके कुछ साथियों द्वारा बर्थ डे मनाने की बात कहकर अपने साथ ले गया, काफी रात तक जब गोविंद वापस नही लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि उसका शव बिंद टोली नहर के समीप पड़ा हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।