ब्रेकिंग न्यूज़

Builder Arrest: पटना का कुख्यात-फॉड बिल्डर...टॉप-10 की लिस्ट में शामिल बिल्डर को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 25 केस Bihar Crime News: बिहार में होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, डेढ़ दर्जन लड़कियों के साथ कई लड़कों को पुलिस ने पकड़ा छातापुर में पैनोरमा ग्रुप का नया प्रोजेक्ट, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'बंधन पैनोरमा होटल' का भूमि पूजन Success Story: इंजीनियर का बेटा बना IAS अधिकारी, दो बार असफलता के बाद भी नहीं टूटे हौसले, तीसरी बार UPSC में मिली सफलता Bihar News: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर राजस्व कर्मचारी, 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया Bihar Crime News: ई-रिक्शा चालक की हत्या से हड़कंप, जांच के बाद हैरान रह गई पुलिस Bihar Education News: शिक्षकों के वेतन को लेकर शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने क्या कहा ? चिट्ठी पढ़वाने लगे..... Caste census: जिस जातिगत जनगणना का पंडित नेहरू और राजीव गाँधी ने किया था विरोध, अब राहुल क्यों दे रहे हैं जाति पर ज़ोर? Bihar Mausam Update: अभी-अभी बिहार के इन चार जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, वज्रपात, हवा के साथ मध्‍यम से भारी वर्षा होने की संभावना, कौन-कौन जिले हैं शामिल... West Bengal: शौचालय की दीवार पर चिपका दिया पाकिस्तानी झंडा, गिरफ्तार कर ले गई पुलिस

साथ जियेंगे साथ मरेंगे: पति-पत्नी को एक ही रात आया हार्ट अटैक, दोनों की मौके पर मौत

साथ जियेंगे साथ मरेंगे: पति-पत्नी को एक ही रात आया हार्ट अटैक, दोनों की मौके पर मौत

08-Jan-2024 05:21 PM

By First Bihar

GAYA: गया के शिला गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश मिस्त्री और उनकी पत्नी 35 वर्षीय रिंकू देवी ने शादी के वक्त सात जन्मों तक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। दोनों काफी खुशी पूर्वक जिन्दगी जी रहे थे उन्हें नहीं पता था कि दोनों एक साथ ही दुनियां को अलविदा कह देंगे। दरअसल पति-पत्‍नी को रात में सोते वक्‍त साथ में दिल का दौरा पड़ा और दोनों की एक साथ नेचुरल डेथ हो गयी। 


इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई वो दंपति को अंतिम विदाई देने के लिए घर पहुंचने लगे। घटना टनकुप्पा प्रखंड के ढिबर पंचायत के शिला गांव की है। जहां इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। मृत दंपती की बेटी काजल ने बताया कि बीती रात उसके मम्‍मी-पापा खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। दोनों की रात में सोए अवस्था में मौत हो गई। आधी रात में बेटी जब कमरे में गयी तो देखा कि माता-पिता दोनों मृत पड़े थे। जिसके बाद रोती हुई बेटी पड़ोसियों के पास पहुंची। सभी सोये हुए थे उन्हें किसी तरह आवाज देकर उठाया और अपने साथ लेकर घर पहुंची। 


जिसके बाद पड़ोसियों ने ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया तब उन्होंने दोनों की मौत की पुष्टि की। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति का रुकना बताया गया। पहले से दोनों को कोई बीमारी नहीं थी। दोनों पति-पत्नी स्वस्थ्य थे। मृत दंपती को दो बेटे और एक बेटी है जो अविवाहित हैं। बेटी की शादी की बात चल रही थी। बेटी को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे। लेकिन उससे पहले दिनेश और रिंकू की अचानक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बेटी और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


बताया जाता है कि दिनेश बढ़ई मिस्त्री था। वो बाहर रहता था लड़की को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे इसलिए वो घर आए हुए थे। वही उनका बेटा जयकेश चेन्नई में रहता है उसे घटना की जानकारी दी गयी है। जयकेश के चेन्नई से गया पहुंचने के बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद हर कोई हैरान है। गांव में इसी घटना की चर्चा हो रही है।