Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण
06-Jul-2023 09:39 AM
By MUKESH
GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। आलम तो यह है कि आम तो आम ये अपराधी ख़ास लोगों पर भी हमला बोलने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने राजद नेता के ऊपर ही फायरिंग कर दी है। जिसमें गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गए हैं। फिलहाल इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
दरअसल, राजद नेता व फर्नीचर कारोबारी राजेश यादव को गोली मारी गयी है। ये आज अहले सुबह अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। ये गोली राजद नेता के हाथ और पेट में लगी है। जिसके बाद इनको आनन - फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां फिलहाल इनका इलाज जारी है। इनको किन वजहों से गोली मारी गई है। फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को शक के आधार पर अरेस्ट किया गया है।
मालूम हो कि, राजेश यादव जमीन का भी कारोबार करता है और शहर के हाईवे रोड में उसका फर्नीचर का शोरूम है। ये लालू यादव के साले साधू यादव के बेहद करीबी बताए जाते हैं। इसके आलावा यह तेजस्वी यादव के भी भरोसेमंद नेता के रूप में जाने जाते हैं। गोपालगंज इलाके में इनकी राजनीतिक हैसियत भी काफी अधिक बताई जाती है।
इधर, इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि आज सुबह ही हमलोगों इस बारे में जानकारी मिली है। फिलहाल कोई वजह सामने नहीं आयी है। कुछ चीज़ें घर वाले बता रहे हैं, हमलोग उसी के आधार पर आगे की छानबीन में जुटे हुए हैं। जबकि, इस मामले में गोपलगंज एसपी ने एसआईटी का गठन किया है। इसके बाद तीन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। एसपी ने कहा कि पीड़ित की हालत बेहतर है।सदर एसडीपीओ और नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।