ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जारी हुआ पटना-गोरखपुर वंदे भारत का टाइम टेबल, किन-किन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन? जानें.. Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत Bihar News: राज्य में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, न्याय की व्यवस्था अब तुरंत; खौफ में अपराधी Bihar Monsoon: मानसून का इंतजार हुआ ख़त्म, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और भीषण बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम

रिश्तों का कत्ल, जीजा के चक्कर में पति को मौत के घाट उतारा

रिश्तों का कत्ल, जीजा के चक्कर में पति को मौत के घाट उतारा

02-May-2024 02:43 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में जीजा और साली के रिश्ते को प्रियंका और शंभू ने मिलकर बदनाम कर दिया। जीजा के प्यार में साली प्रियंका इस कदर पागल थी कि दोनों के रास्ते में रोड़ा बन रहे पति को ही रास्ते से हटा दिया। जीजा शंभू को पाने के चक्कर में प्रियंका ने पति राजेश की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से मोतिहारी के पकड़ी दयाल के सिरहा गांव में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तब पूरे मामले से पर्दा उठा। 


राजेश की निर्मम हत्या उसकी पत्नी ने ही जीजा के साथ मिलकर कर दी थी। प्रियंका अपने जीजा से बीते 4 साल से बेतहाशा प्यार करती थी दोनों ने साथ जीने और मरने तक की कसमें खा ली थी। लेकिन प्रियंका के माता-पिता इस अवैध रिश्ते से अनजान थे। प्रियंका की शादी राजेश से कर दी गयी। शादी के बाद भी प्रियंका का अपने जीजा से बातचीत जारी रहा। पत्नी को अक्सर फोन पर जीजा के साथ व्यस्त रहते देख राजेश आए दिन उसे समझाया करता था कि वो जीजा से इतनी देर बात ना करे उनसे दूरी बनाकर रहे लेकिन पति की बातें अक्सर प्रियंका को नागवार गुजरती थी। पति की बात सुनकर वह गुस्सा हो जाती था फिर पति से ही झगड़ने लगती थी।


एक दिन प्रियंका अपने जीजा के साथ मिलकर राजेश रास्ते से हटाने का प्यान बनाया। प्रियंका ने अपने पति राजेश को धोखे से किसी सुनसान जगह पर बुलाया और उसकी हत्या कर लाश को जंगल में छिपा दिया। उधर अचानक राजेश के गायब होने से परिजन परेशान हो गये। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू और मृतक की पत्नी के मोबाइल को खंगाला तब पता चला कि सबसे ज्यादा राजेश की पत्नी प्रियंका अपने जीजा शंभू से बातें किया करती थी। 


राजेश से तो वो सबसे कम बात करती थी। तभी पुलिस की शक का सुई प्रियंका की तरफ घुमा जिसके बाद मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया गया और उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी तब इस पूरे मामले से पर्दा उठ सका। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसी ने जीजा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है और शव को जंगल की झाड़ियों में छिपा दिया है। मृतक की पत्नी प्रियंका ने अपना जुर्म स्वीकर किया है। उसने बताया कि पिछले 4 मार्च को ही उसकी राजेश कुमार से शादी हुई थी जबकि पिछले 4 साल से उसका प्रेम प्रसंग  जीजा के साथ चल रहा था। 


जीजा और साली दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। जीजा को पाने के लिए साली ने अपने पति की ही हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी को तो गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका जीजा शंभू अब भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पति-पत्नी और वो का मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान है। लोगों को जब पता चला कि जीजा को पाने के लिए साली ने अपने पति को मार डाला है तो वो भी दंग रह गये पूरे इलाके में इस घटना की ही चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट