Bihar News: एक्सरसाइज के दौरान सातवीं के छात्र को आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते चली गई जान Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar TRE4: बिहार चुनाव से पहले होगी TRE4 की शिक्षक बहाली, TRE5 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट Bihar TRE4: बिहार चुनाव से पहले होगी TRE4 की शिक्षक बहाली, TRE5 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में रिश्तों की उलझी कहानी: जीजा-साली के अफेयर ने बनाया नया पारिवारिक समीकरण, दीदी बोली- एडजस्ट कर लेंगे तो पति बोला एक्सचेंज करो
26-Mar-2021 04:37 PM
By
DESK: आपने ऐसा जरूर सुना होगा कि यदि ऊपर वाला चाह लें तो किस्मत बदलते देर नहीं लगती और शायद यही कुछ हुआ चंडीगढ़ की रहने वाली महिला आशा रानी के साथ। जो रातों रात करोड़पति बन गयीं। आशा रानी पंजाब के मोगा में कबाड़ी का काम करती हैं। अब आप जानना चाहेंगे की वह करोड़पति कैसे बन गयी तो आइए इसे जरा विस्तार से बताते हैं।
दरअसल अपनी किस्मत आजमाने के लिए आशा रानी ने पंजाब स्टेट डियर नाम की सौ रुपये में एक लॉटरी का टिकट को खरीदी थी। उनकी किस्मत इतनी धनी थी की उन्हें एक करोड़ का इनाम लग गया। जिसे परिवार के किसी सदस्य ने सपने भी नहीं सोचा था। आशा रानी ने इनाम की राशि प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेज भी जमा करवा दिया है। कुछ ही दिनों में यह राशि उन्हें मिल जाएगी।
61 वर्षीय आशा रानी ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे एक दिन करोड़पति बन जाएंगी। यह एक सपने की तरह था जिसे साकार किया गया। आशा रानी ने बताया कि इनाम से मिले राशि से वह सबसे पहले घर बनवाएंगी उसके बाद बच्चों की पढ़ाई और कारोबार के विस्तार पर इस राशि को खर्च करेंगी। उनके पति बाघापुराना में कबाड़ की दुकान लगाते है पति के काम में दोनों बेटे भी हाथ बंटाते है।
आशा रानी ने खुशी जताते हुए कहा कि इनाम की राशि मिलने के बाद अब उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। वही पंजाब राज लॉटरीज विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि टिकट संख्या C-74263 की विजेता आशा रानी ने सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं। जल्द ही विजेता को इनाम की राशि उनके बैंक अकाउंट में डिपोजिट कर दी जाएगी।