Bihar Crime News: तालाब से युवती का कंकाल मिलने से हड़कंप, हत्या कर शव को फेंकने की आशंका Vijay Deverakonda On Pakistan: पाकिस्तान को लताड़ने से लेकर औरंगजेब को मारने तक, विजय देवरकोंडा के हालिया बयानों ने फैंस में मचाई खलबली Vikas Divyakirti on Pakistan: ‘पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है..’ विकास दिव्यकीर्ति ने क्यों कही यह बात? Vikas Divyakirti on Pakistan: ‘पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है..’ विकास दिव्यकीर्ति ने क्यों कही यह बात? Bihar News: पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, नेशनल हाइवे को कर दिया जाम Khelo India Youth Games 2025: सीएम नीतीश कुमार ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये यह निर्देश Khelo India Youth Games 2025: सीएम नीतीश कुमार ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये यह निर्देश Bihar Crime News: बिहार STF और पुलिस का बड़ा एक्शन, वारदात को अंजाम देने से पहले इनामी अपराधी समेत गिरफ्त में आए 8 बदमाश Bihar Weather Update: बिहार में बहला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश Bihar Weather Update: बिहार में बहला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश
05-Aug-2024 07:26 PM
By First Bihar
MOTIHARI: रास्ते के विवाद को लेकर दो पटीदार के बीच विवाद हो गया। 5 बच्चों के बाप 32 वर्षीय सुशील साह की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं उनके प्राइवेट पार्ट को सास-बहू ने मिलकर उखाड़ दिया। आनन-फानन में सुशील साह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पिता की मौत के बाद 5 मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है वही पत्नी और परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना मोतिहारी के जमुआ गांव की है। मृतक की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी थुकरु साह के 32 वर्षीय पुत्र सुशील साह के रूप ने हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता थुकरू साह ने बताया कि उसके बड़े और छोटे भाई से घर के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। आज परिवार के कई लोगों ने मिलकर मेरे बेटे की जमकर पिटाई कर दी। भाई की बीवी और उनकी बहू ने मिलकर मेरे बेटे का प्राइवेट पार्ट खींच दिया। जब वह दर्द से कराहने लगा चिल्लाने लगा तो सभी वहां से भाग गए। जिसके बाद इलाज के लिए ढाका रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
फिर सुशील साह को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पांच बच्चों का बाप है। मृतक की पत्नी कविता देवी ने बताया कि 2 साल से लेकर 10 साल तक के 5 बच्चे हैं। पटेदारों ने पति को इस कदर पीटा की उनकी मौत हो गयी। अब इन पांच बच्चों की देखरेख कौन करेगा? इनकी परवरिश कौन करेगा? अब हम किसके सहारे जिंदगी काटेंगे। घर का खर्च भी चलाना मुश्किल हो जाएगा।
ढाका थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट