ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश Bihar Bhumi: अब नहीं लगाना होगा ब्लॉक या रेवन्यू ऑफिस का चक्कर, घर बैठे 72 घंटे में उपलब्ध होगा गांव व वार्ड का राजस्व नक्शा; जानिए तरीका Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस

रांची के एक्स्ट्रीम बार में DJ ऑपरेटर की हत्या मामला, आरोपी बिहार के गया जिले से गिरफ्तार

रांची के एक्स्ट्रीम बार में DJ ऑपरेटर की हत्या मामला, आरोपी बिहार के गया जिले से गिरफ्तार

27-May-2024 10:19 PM

By First Bihar

GAYA: रांची में एक्सट्रीम बार में घुसकर डीजे ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या की गयी थी। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे के रूप में हुई थी। संदीप की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस ने गया पुलिस की मदद से आरोपी को दबोचा। 


आरोपी अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी अलीपुर से हुई है। रांची पुलिस ने गया के एसएसपी आशीष भारती से संपर्क किया था और आरोपी अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी में सहयोग करने की बात कही थी। एसएसपी आशीष भारती ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पूरे गया जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। 


वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने स्पेशल टीम का भी गठन किया। अलीपुर थाना, गया पुलिस की विशेष टीम और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी अभिषेक पकड़ा गया। अलीपुर थाना इलाके में छापेमारी कर उसे धड़ दबोचा गया। आरोपी को अपने साथ लेकर झारखंड पुलिस रांची के लिए रवाना हो गयी है।