ब्रेकिंग न्यूज़

MADHUBANI: मधुबनी में प्रेम विवाह बना जानलेवा, लड़की के परिवार ने लड़के के पिता की कर दी हत्या BIHAR: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, 13 साल का बच्चे और वेटर को लगी गोली SAHARSA: नाला निर्माण के विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत BIHAR: हाजीपुर सदर अस्पताल से 2 साल का बच्चा गायब, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस BIHAR: बसंतपुर गांव में शोक की लहर, ट्रेन हादसे में 22 वर्षीय गुड्डू सिंह की मौत Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल एके भारती, जिन्होंने पाकिस्तान को सुनाई रामचरित मानस की चौपाई? जानिए.. Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Life Style: अच्छे काम पर जाते वक्त क्यों खिलाया जाता है दही-चीनी? धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक वजह भी जान लीजिए.. Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट

रक्षा बंधन के दिन भाई को राखी बांधने मायके जा रही थी महिला, जंगली सुअर के हमले से हुई मौत, सुनी रह गयी भाई की कलाई

रक्षा बंधन के दिन भाई को राखी बांधने मायके जा रही थी महिला, जंगली सुअर के हमले से हुई मौत, सुनी रह गयी भाई की कलाई

31-Aug-2023 06:52 PM

By First Bihar

NALANDA: रक्षा बंधन के मौके पर एक महिला भाई को राखी बांधने के लिए मायके जा रही थी तभी जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गयी। घटना नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित रमडीहा गांव की है जहां बहन के घर आने के इंतजार में भाई बैठा रह गया और उसकी कलाई सुनी रह गयी। 


मृतका के परिजनों ने बताया कि बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर गांव निवासी बिजली पासवान की पत्नी इंदू देवी अपने भाई को राखी बांधने के लिए नूरसराय थाना क्षेत्र के भखरी गांव आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे प्यास लग गयी और रामडीह गांव के पास वह पानी पीने के लिए रुक गई। जैसे ही वह पम्प के पास पहुंची जंगली सूअर ने हमला कर दिया। दांत के काटकर उसकी जान ले ली। मायके जाने से पहले उसकी मौत हो गयी। मृतका इंदु देवी के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई वो भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे उठाकर प्राइवेट क्लीनिक ले गये जहां के चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 


मृतका के भाई संतोष पासवान ने बताया की बहन राखी बांधने के लिए घर आ रही थी। हमलोग उसका इंतजार कर रहे थे क्योंकि सुबह 7 बजे तक ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त था लेकिन जब बहन सात बजे के बाद भी नहीं पहुंची तो चिंता होने लगी। फिर जानकारी मिली कि नूरसराय इलाके में एक महिला जंगली सुअर का शिकार हो गयी है। यह सुनते ही वो नूरसराय के लिए रवाना हुआ जहां बहन को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। जब उसे पता चला कि बहन अब नहीं रही तो परिवार के सभी सदस्य गहरे सदमें चले गये। बहन के इंतजार में बैठे भाई की रक्षा बंधन में कलाई सुनी रह गयी। 


स्थानीय लोगो ने बताया कि नूरसराय इलाके में जंगली सुअरों का आतंक है। आए दिन किसी ना किसी पर जंगली सुअर हमला करते हैं। आज भी 4 लोगों पर जंगली सुअरों ने हमला कर घायल कर दिया है वही आज एक महिला की जान ले ली है। इस घटना से स्थानीय लोग भी काफी आक्रोशित हैं और प्रशासन से जंगली सुअरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही भाई के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट