1st Bihar Published by: Updated Apr 01, 2020, 9:58:18 AM
- फ़ोटो
DESK : कोरोना वायरस के संकट से पुरी दुनिया जुझ रही है. भारत में बी 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान कई लोगों को तरह-तरह की समस्याओं से जुझना पड़ रहा है. लॉकडाउन की वजह से कई लोगों के सामने रोटी का संकट है, तो वहींं कुछ लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.
एक ऐसा ही मामला राजस्थान के भिवाड़ी में सामने आया है. जहां बीयर पीने के बाद बिहार के दो युवकों ने पूर्व केंद्रीय मंंत्री उपेंद्र कुशवाहा को मैसज किया कि वे राजस्थान के भिवाड़ी में फंसे हैं और उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने तुरंत राजस्थान के राज्य सरकार को सूचना भिजवाई.
मामले की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने जब राशन लेकर पुलिस को मजदूरों के पास भिजवाया तो यह दोनों बैठकर बीयर पी रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.