Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव
26-Apr-2022 04:55 PM
By
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बदमाशों ने दो सगी बहनों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों बहनें छोड़ देने की गुहार लगाती रहीं लेकिन हैवानों को दया नहीं आई। आरोपी दोनों बहनों के साथ पिस्टल की नोंक पर घंटों दरिंदगी करते रहे। किसी तरह दोनों लड़कियां भागकर देर रात थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एक इलाके की है।
मंगलवार सुबह दोनों बहनों को लेकर परिजन खगौल थाना पहुंचे। जहां से पुलिस ने उन्हें फुलवारी शरीफ थाना भेज दिया। जहां शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लड़कों ने पुलिस को बताया है कि दोनों बहनें झूठ बोल रही हैं। लड़कों का कहना था कि दोनों बहने शादी का दबाव बना रही थी और जब शादी से इनकार किया तो थाने जाकर झूठा केस दर्ज करा दिया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात दोनों पहने शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लड़कों ने दोनों बहनों को पकड़ लिया और खेत में लेजाकर दोनों के साथ हथियार के बल पर रेप किया। जब दोनों बहनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी और दोनों के साथ रातभर दुष्कर्म करते रहे। दोनों लड़कों की पहचान विशाल और रॉकी कुमार के रूप में की गई है।