Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फराह खान की एंट्री से बढ़ा टेंशन, बसीर ने नेहल से तोड़ी दोस्ती Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल Bihar Crime News: पत्नी से अनबन के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Bihar News: बिहार में इस राज्य से जमकर हो रही AK-47 की तस्करी, इन जिलों में सबसे ज्यादा डिमांड
20-May-2023 12:51 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का का भंडाफोड़ हुआ है। यहां कुछ लोग मिलकर किसी वजह से अपने घर से भागी लड़कियों को नौकरी और अन्य कई तरह का झांसा देकर उन्हें इस गलत काम में ढकेला जा रहा था। इन लड़कियों को यहां के बाहर दूसरों राज्यों में बेचा जाता था। अब इस मामले में पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। जांच प्रभावित ना हो इसके लिए पुलिस फिलहाल आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है।
दरअसल, राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा थाना इलाके में कुछ लोगों द्वारा जबरन लड़कियों को गलत धंधे में लगाया जा रहा है। यहां राज्य के अलग - अलग जिलों से घर से भागकर पटना आयी लड़कियों को नौकरी और कई अन्य तरह की लोभ देकर पहले उन्हें मिलने बुलाया जाता था। उसके बाद उनका जबरन सौदेबाजी कर सेक्स रैकेट में लगा दिया जाता था। अब इस बता की भनक पाटलिपुत्रा थाना को लगी तो एक टीम तैयार कर रेड मारी गयी। इस दौरान पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी।
इस पुरे मामले को लेकर पाटलिपुत्र के थानेदार एसके शाही ने बताया कि, गिरोह में कुल कितने लोग शामिल हैं और आरोपी अब तक कितनी लड़कियों को बेचा चुके हैं इसका पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग पाटलिपुत्र इलाके से गिरोह का संचालन कर रहे थे। गिरोह के सदस्य घर से भागी लड़कियों को अपने चंगुल में फंसा उन्हें दिल्ली में बेच देते थे। वहां उनसे देह व्यापार कराया जाता था।
इधर, पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो बदमाशों को दबोच लिया। वहीं, दो लड़कियों को बरामद भी किया गया। बरामद एक लकड़ी चार साल से घर से लापता थी। फिलहाल पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी में जुट गई है।