BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
29-Jan-2022 03:55 PM
By
DESK: 15 दिसंबर को एक सैनिक की पत्नी बिहार पहुंचते ही अचानक गायब हो गयी। महिला के गायब होने के बाद पति ने यूपी पुलिस से लेकर रेलवे से मदद की गुहार लगाई। महिला का अब तक पता नहीं चल पाया है। मां के अचानक गायब हो जाने से बच्चे भी परेशान हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे अपनी मां को खोज रहे हैं। लेकिन किसी के पास इसका जवाब नहीं है कि वो आखिर कहां है।
दरअसल सैनिक की पत्नी 15 दिसंबर को राजस्थान से धनबाद जाने के लिए ट्रेन से निकली थी। लेकिन ट्रेन जैसे ही बिहार में घुसी महिला गायब हो गयी। गायब महिला का पति सेना में जवान हैं। अब तक पत्नी का पता नहीं चल पाने से वे काफी परेशान हैं।
महिला के पति इंदु भूषण सिंह ने रेल मंत्रालय, पीएमओ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यूपी के डीजीपी, यूपी पुलिस सहित कई अधिकारियों को ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी। वही लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि यदि उनकी पत्नी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वे कृपया उनके मोबाइल नंबर पर सूचित करे।
इंदु भूषण सिंह ने अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि अचानक मां के गायब होने से बच्चे काफी परेशान हैं। यदि किसी को भी इस संबंध में कोई जानकारी मिले तो वे इस मोबाइल पर 75082 09221 सूचित कर सकते हैं या किसी थाने को इसकी सूचना दे सकते हैं ताकि बच्चों तक उनकी मां को पहुंचाया जा सके।
वही उत्तर प्रदेश डीएसपी अनिरुद्ध सिंह ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि यूपी पुलिस ने अपनी तरफ से सैनिक की मदद के लिए काफी कोशिश की। उन्होंने यह भी बताया कि सैनिक की पत्नी जैसलमेर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आई थी। जहां महिला ने अपने दोनों बच्चों को देवर के हवाले कर दिया था जिसके बाद वह खुद पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में बैठ गयी।
जिसके बाद वह धनबाद के लिए रवाना हो गयी। डीएसपी ने महिला का फोटो शेयर करते हुए बताया कि यह फोटोग्राफ्स भभुआ रेलवे स्टेशन की है। जहां लगे सीसीटीवी में महिला की तस्वीर कैद हो गयी है। जिसमें महिला प्लेटफार्म पर नजर आई थी। फिलहाल महिला की खोजबीन जारी है। हर थाने को इसकी सूचना दी गयी है।