ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा

राजधानी में लड़की ने की वीडियो कॉल, उतार दिए अपने कपड़े, बुरे फंसे 'दरोगा जी'

राजधानी में लड़की ने की वीडियो कॉल, उतार दिए अपने कपड़े, बुरे फंसे 'दरोगा जी'

20-Aug-2023 10:59 AM

By First Bihar

PATNA : देश में साइबर अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश का शायद ही कोई ऐसा शक्स हो जो इनके चपेट में नहीं आते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां, एक दारोगा को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया गया। दारोगा से दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए गए। 


दरअसल, साइबर बदमाशों ने कोर्ट सुरक्षा में पदस्थापित एक दारोगा को सेक्सटॉर्शन का शिकार बना लिया और उनके फोटो को सोशल मीडिया पर डाल कर बदनाम करने की धमकी देकर दो लाख रुपये ऐंठ लिये। लेकिन साइबर बदमाशों की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी, तो लास्ट में दारोगा ने पटना के साइबर थाने में साइबर बदमाशों के खिलाफ में मामला दर्ज करा दिया है। 


बताया जा रहा है कि, दारोगा अपने घर में सोने जा रहे थे। इस दौरान एक वाट्सएप वीडियो कॉल आया, तो उन्होंने रिसीव कर लिया।  लेकिन उन्होंने एक नग्न लड़की देखी तो कॉल कट कर दिया। लेकिन इतनी ही देर में साइबर बदमाशों ने स्क्रीनशॉट ले लिया और उन्हें उनके वाट्सएप पर भेज दिया।  इसके बाद दारोगा बदनामी से डर गये और उनके कहे अनुसार तीन बार में दो लाख रुपये साइबर बदमाशों के खाते में डाल दिये।