ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्याकांड में फरार मुखिया पति के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस Bihar Crime News: हत्याकांड में फरार मुखिया पति के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस Job Fraud: नौकरी का झासा देकर बेरोजगार युवाओं से फर्जी कंपनी ने की ठगी, पुलिस ने गिरोह को दबोचा PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर

पुलिस की वर्दी पर दाग ! यूपी की महिला को बंधक बना SHO ने आठ दिनों तक किया गंदा काम, 2 लाख रुपये लेने के बाद छोड़ा

पुलिस की वर्दी पर दाग ! यूपी की महिला को बंधक बना SHO ने आठ दिनों तक किया गंदा काम,  2 लाख रुपये लेने के बाद छोड़ा

25-May-2023 07:19 AM

By First Bihar

KISHANGANJ : लोगों को किसी तरह की कोई कानूनन समस्या होती है या कानून से किसी तरह की मदद लेनी होती है तो वो सीधे अपनी फरियाद लेकर पुलिस मक्का में के पास जाते हैं। लेकिन जब लोगों की मदद को तत्पर रहने वाले पुलिस कर्मी ही गलत और घिनौना बर्ताव करने लगे तो मामला फिर कुछ और हो जाता है। इसी कड़ी में अब एक मामला बिहार के किशनगंज से निकलकर सामने आया है। जहां एक थानेदार ने यूपी की महिला को बंधक बनाकर उसके साथ 8 दिनों तक गलत काम किया है। इतना ही नहीं इस थानेदार ने महिला से मोटी रकम लेकर उसे वापस छोड़ा है।


दरअसल किशनगंज के टेढ़ागाछ थाना अध्यक्ष नीरज कुमार निराला द्वारा थाना परिसर में एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ 8 दिनों तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। एसपी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया तारीख का आदेश जारी कर दिया है। नीरज कुमार निराला मधेपुरा के मूल निवासी हैं और 5 साल से किशनगंज जिला पुलिस बल में कार्यरत हैं। टेढ़ागाछ में इनकी पोस्टिंग 6 महीने पहले हुई थी।


बताया जा रहा है कि,टेढ़ागाछ थाना अध्यक्ष नीरज कुमार निराला पर आरोप लगाने वाली महिला का मायके उत्तरप्रदेश के अम्बेडकरनगर जिला के बालापुर थाना में है। वह कुछ दिन ट्रेन से पूर्व बिहार आयी थीं। उसी दौरान एक शिकायत लेकर वह थाने पहुंची, जहां उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया है। महिला का आरोप है थानाध्यक्ष ने आठ दिनों तक थाना में बंधक बनाकर रेप किया।


इस घटना को लेकर खुद महिला ने बताया कि, वह एक माह पूर्व अपने पति के घर का पता लगाने फरियाद लेकर टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी। थाना में टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला के पास महिला ने फरियाद लगायी। इसके बाद टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष  ने डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव को बुलाया। थानाध्यक्ष ने आठ दिनों तक महिला का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद महिला के पति को थाना बुलाया गया और मुखिया प्रतिनिधि की मिलीभगत से महिला से दो लाख रुपये लेकर महिला को छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित महिला को ट्रेन में चढ़ा कर वापस उसके घर उत्तर प्रदेश भेज दिया। उस वक्त डर व दहशत से उसने पति या ससुरालवालों को कुछ नहीं बताया। लेकिन, बाद में घर वालों के तरफ से समझाने पर अब उसने शिकायत दर्ज कराई है। 



इधर, थानाध्यक्ष पर महिला ने दुष्कर्म सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया। इसके साथ टेढ़ागाछ के डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव पर एफआईआर हुई है। मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज को निलंबित कर गिरफ्तारी का आदेश दिया है। निलंबित थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। मामला दर्ज होते ही टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष फरार हो गए। आरोपी थानाध्यक्ष 2009 बैच के दारोगा हैं।