Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू Chanakya Niti: ये 6 दुख तोड़ देते हैं इंसान को अंदर से, क्या आप भी इनसे गुजर रहे हैं?
19-Jun-2024 12:13 PM
By First Bihar
NALANDA : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद बुधवार को बिहार पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का उद्घाटन किया। कैंपस के उद्घाटन के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पुस्तकें भले ही जल जाएं, लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकती हैं। नालंदा का कैंपस विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय देने के लिए काफी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण के 10 दिन के भीतर ही मुझे नालंदा आने का अवसर मिला है। यह मेरा सौभाग्य तो है ही, मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं। नालंदा केवल नाम नहीं है बल्कि नालंदा एक पहचान है, नालंदा एक सम्मान है, नालंदा मूल्य है, नालंदा मंत्र है, गौरव है ,गाथा है। नालंदा सत्य का उद्घोष है कि आग की लपटों में पुस्तकें भले ही जल जाएं लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकती।
पीएम मोदी ने कहा कि नालंदा के दंश ने भारत को अंधकार से भर दिया था। अब इसकी पुनर्स्थापना भारत के स्वर्णिम युग की शुरुआत करने जा रहा है। अपने प्राचीन अवशेषों के समीप नालंदा का नवजागरण, यह नया कैंपस विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय देगा। नालंदा बताएगा, जो राष्ट्र मजबूत मानवीय मूल्यों पर खड़े होते हैं, वह राष्ट्र इतिहास को पुनर्जीवित करके बेहतर भविष्य की नींव रखना जानते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नालंदा केवल भारत के ही पुनर्जागरण का अतीत नहीं है बल्कि इसमें विश्व के और एशिया के कितने ही देशों की विरासत जुड़ी हुई है। एक विश्वविद्यालय के कैंपस के उद्घाटन में इतने देशों का उपस्थित होना, यह अपने आप में अभूतपूर्व है। नालंदा विश्वविद्याल के पुनर्निर्माण में हमारे साथी देशों की भागीदारी भी रही है। मैं भारत के सभी मित्र देशों का अभिनंदन करता हूं।
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को भी तहे दिल से बधाई देता हूं। बिहार अपने गौरव को वापस लाने के लिए जिस तरह विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, नालंदा का यह कैंपस उसी की एक प्रेरणा है। नालंदा कभी भारत की परंपरा और पहचान का जीवंत केंद्र हुआ करता था। नालंदा का अर्थ बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां शिक्षा का, ज्ञान के दान का अविरल प्रवाह हो। शिक्षा को लेकर भारत की यही सोच रही है।