ब्रेकिंग
झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Bihar News: एक्साइड बैट्री एजेंसी में पूर्व स्टाफ ने की चोरी, CCTV में कैद घटना

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मरीपुर स्थित एक्साइड बैट्री एजेंसी में कैश चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोरी करते हुए पूर्व कर्मचारी रोहित की तस्वीर कैद हुई है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मरीपुर स्थित एक्साइड बैट्री एजेंसी में कैश चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोरी करते हुए पूर्व कर्मचारी रोहित की तस्वीर कैद हुई है। दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि रोहित पहले उनकी दुकान में काम करता था, लेकिन चोरी के आरोप में दिसंबर में उसे निकाल दिया गया था। इसके बाद भी वह दुकान के बगल में अपने मोटरसाइकिल गैरेज में काम करने आया था। 


दरअसल, घटना के दिन करीब डेढ़ घंटे तक गाड़ी का काम चलता रहा, जबकि राहुल एक जानने वाले के घर गए थे। इसी बीच रोहित ने काउंटर की चाबी से करीब 50,000 नकद चुरा लिया और भाग गया। राहुल ने बताया कि रोहित सरैया इलाके का रहने वाला है और पहले भी इस तरह की हरकतों के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इस घटना के बाद राहुल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया है। 


हालांकि, काजी मोहम्मदपुर थानेदार ने कहा कि अभी तक उन्हें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन शिकायत मिलने पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि वे शीघ्र कार्रवाई करके दोषी को सजा देंगे और दुकानदारों का विश्वास बहाल करेंगे। इसके साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को भी और कड़ा करने की मांग उठ रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें