ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

India Largest Airport: यहां मौजूद है भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डे भी इसके सामने हैं फेल

India Largest Airport: इस शहर के हवाई अड्डे को कहा जाता है भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा। 5,500 एकड़ में फैला है यह मिनी शहर। 4,260 मीटर लंबा रनवे और 34 मिलियन यात्री क्षमता के साथ यह है एशिया का बॉस..

India Largest Airport
भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

India Largest Airport: भारत की एविएशन इंडस्ट्री दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कही जाती है और यह हर साल 15% की रफ्तार से बढ़ रही है। 2024-25 में 37 करोड़ से अधिक यात्रियों ने हवाई यात्रा की थी और जल्द ही भारत इस मामले में नंबर एक बन सकता है। इस बीच आपको यह जानकर हैरानी होगी कि देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा दिल्ली मुंबई या कोलकाता में नहीं बल्कि हैदराबाद के शमशाबाद में स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) है। 5,500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला यह एयरपोर्ट अपने आधुनिक ढांचे और सुविधाओं के कारण एक मिनी शहर जैसा है।


RGIA में एशिया का सबसे लंबा 4,260 मीटर का रनवे है जो एयरबस A380 जैसे विशाल विमानों को भी संभाल सकता है। इसका एकीकृत यात्री टर्मिनल प्रतिवर्ष 34 मिलियन यात्रियों को सेवा देता है और 2022-23 में 2.1 करोड़ यात्रियों ने यहां से यात्रा की थी। इस एयरपोर्ट में 83 पार्किंग बे, 10 एयरोब्रिज, 46 आव्रजन काउंटर और 96 चेक-इन काउंटर हैं। यह भारत का पहला हवाई अड्डा है जहां ई-बोर्डिंग सुविधा शुरू हुई। मुफ्त वाई-फाई, ड्यूटी-फ्री शॉपिंग, शिशु देखभाल कक्ष, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, फार्मेसी और सामान भंडारण जैसी सुविधाएं इसे विश्व स्तरीय बनाती हैं।


हैदराबाद एयरपोर्ट को स्काईट्रैक्स द्वारा दुनिया के टॉप-10 हवाई अड्डों में 8वां स्थान मिला है। यह GMR समूह द्वारा संचालित है, जिसने हाल ही में 7,000 करोड़ रुपये के निवेश से विस्तार योजना शुरू की है। नए टर्मिनल और रनवे के निर्माण से इसकी क्षमता 2029 तक 4.5 करोड़ यात्रियों तक बढ़ जाएगी। नए कार्गो टर्मिनल और मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब भी बनाए जा रहे हैं जो हैदराबाद को लॉजिस्टिक्स हब बनाएगा। 2024 में RGIA ने 26 मिलियन यात्रियों को संभाला और 1.5 लाख टन कार्गो प्रोसेस किया जो इसे भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक बनाता है।


RGIA की तुलना में दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (5,106 एकड़) और मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (1,850 एकड़) क्षेत्रफल में पीछे हैं। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट यात्री संख्या (2024 में 7.3 करोड़) के मामले में सबसे व्यस्त है। RGIA का डिजाइन और बुनियादी ढांचा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो इसे भारत के एविएशन विकास का प्रतीक बनाता है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें