बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या
26-Jun-2024 05:00 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के डाकबंगला चौराहे पर बीते सात मार्च को दिल्ली से पटना पहुंचे कारोबारी और उसके बेटे से बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लाख का सोना लूट लिया था। लूटकांड में शामिल दो लाख के इनामी बदमाश को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शातिर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है। पुलिस ने इसे पटना के गायघाट से गिरफ्तार किया है।
दरअसल, बीते 7 मार्च को बेखौफ बदमाशों ने दिल्ली के एक कारोबारी अंसार अली से तीन करोड़ रुपए का सोना लूट लिया था। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को गोली भी मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दिनदहाड़े लूट और गोलीबारी की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था।
दिल्ली के स्वर्ण कारोबारी अपने बेटे के साथ पटना पहुंचे थे। दोनों बाप-बेटा सोने से भरा बैग लेकर डाक बंगला की तरफ जा रहे थे। तभी फ्रेजर रोड में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक किया और कारोबारी के बेटे से सोने से भरा बैग लुटने लगे। जब कारोबारी के बेटे ने बैग देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस इस मामले में अबतक कई बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। कांड में शामिल फरार अपराधी राजीव पटेल के ऊपर पुलिस ने दो लाख का इनाम रखा था। इसी बीच सोमवार को जानकारी मिली कि राजीव पटेल पटनासिटी के गायघाट में देखा गया है। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और जाल बिछाकर राजीव पटेल को धर दबोचा।
राजीव पटेल उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित कठुआ रामपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से करीब 800 ग्राम सोना, एक पिस्टल और गाड़ी को जब्त किया है। बरामद पिस्टल से ही सोना कारोबारी के बेटे को गोली मारी गई थी। पुलिस के मुताबिक, राजीव पटेल बिहार और यूपी में सोना लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। जालंधर में 10 किलों सोना लूट में भी वह शामिल था।