Bihar News: गयाजी के सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, भीषण गर्मी या है कोई और वजह? Bihar News: गयाजी के सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, भीषण गर्मी या है कोई और वजह? बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह
25-Jun-2024 05:51 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार पुलिस ने राजधानी में छीपकर रह रहे दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों साइबर ठग पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं और 6 महीने के भीतर करीब पांच करोड़ रुपए का चूना लोगों को लगा चुके हैं। दोनों को कदमकुआं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान दोनों शातिर का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।
गिरफ्त में आए दोनों ठगों की पहचान पश्चिम चंपारण के जौकटिया निवासी नेस्ताक आलम और पूर्वी चंपारण के नौरंगिया की रहने वाली ईशा कुमार की रूप में हुई है। दोनों आरोपी पटना में रहकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। साइबर क्राइम के एक केस की जांच के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस जांच के दौरान यह पता चला है कि दोनों ने पिछले 6 महीने में पांच करोड़ से अधिक रुपयों की ठगी की है। जांच में दोनों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। दोनों ने पाकिस्तान के रहने वाले एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानियों को पासबुक नंबर उपलब्ध कराए थे। दोनों शातिर और उसके साथियों ने अलग-अलग बैंकों में एक सौ से अधिक खाते खुलवाए हैं। इन खातों को पाकिस्तान के 15 से अधिक लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पाक में साइबर अपराध से जुड़े लोग दोनों को एक साल से हर दिन खाते में दो से तीन लाख रूपए भेज रहे थे। दोनों अपने हिस्से के पैसे निकालने के बाद बाकी बचे पैसों को विभिन्न माध्यमों से बैंक खातों में जमा कर उसे पाकिस्तान के साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे। दोनों हर दिन पाकिस्तान के साइबर अपराधियों को व्हाट्सएप के जरिए बात करते थे। पुलिस के पास इसके पुख्ता सबूत हैं।
दोनों के पास से पुलिस ने 16 एटीएम कार्ड, 8 हजार रुपए कैश, 6 मोबाइल फोन, 6 सिमकार्ड, दो अंगूठी समेत अन्य सामानों को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस दोनों शातिर से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़ी अन्य जानकारियां इकट्ठा कर रही है।