Bihar News: अवैध मेडिकल दुकानों और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, कई लोग हिरासत में बिहार का 'पुष्पा' निकला संजीव मुखिया, पत्नी को MP और MLA बनाने के लिए किया पेपर लीक Bihar Crime News: भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, एक ग़लतफ़हमी और हो गया बड़ा कांड राज्यसभा के उप सभापति से मिले अजय सिंह, महुली खवासपुर-पीपा पुल के पक्कीकरण की मांग मधुबनी में गरजे मुकेश सहनी, कहा..हक मांगने से नहीं मिलता, छीनना पड़ता है Bihar News: टुनटुन यादव के प्रोग्राम में फायरिंग के बाद एक्शन में आई पुलिस, एक को दबोचा अन्य की तलाश जारी PK ने जमुई में भरी हुंकार, बोले..नीतीश चचा को हटाना है इस बार, भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार Caste Census:जातीय जनगणना पर केंद्र के फैसले का JDU महासचिव ने किया स्वागत, नीतीश कुमार के विजन की बताई जीत Bihar Education News: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल-प्रधान शिक्षकों का पावर कट, स्कूल के दूसरे शिक्षक को बड़ा अधिकार, ACS एस सिद्धार्थ ने सभी DEO को भेजा पत्र Road Accident: तेज बाइक चलाने की जिद ने ली दो दोस्तों की जान, तीसरे की हालत गंभीर
10-Aug-2024 06:49 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अगस्त महीने की शुरुआत से ही मॉनसून एक्टिव है। प्रदेश के लगभग ज़िलों में बारिश हो रही है। कहीं तेज़धार बारिश हो रही है, तो कही हल्की बारिश हो रही है। यही वजह है कि राज्य में लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहाना बना हुआ है।
इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार 24 घंटे के अंदर मूसलाधार बारिश होने के आसार है। इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इस बाबत अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक 6 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
प्रदेश की राजधानी पटना, गया, औरंगाबाद, नवादा, बांका और जमुई जिले में तेजधार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। वहीं आरा, बक्सर, नवादा, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार में वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रह सकता है। शनिवार को भी यही तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं प्रदेश में मौसम ठंडा रहने का अनुमान है।