Hindi News / news / पटना में पुलिस की लापरवाही, महिला और बच्ची समेत कार को क्रेन से...

पटना में पुलिस की लापरवाही, महिला और बच्ची समेत कार को क्रेन से उठवाया

1st Bihar Published by: Updated Sep 17, 2021, 4:31:35 PM

पटना में पुलिस की लापरवाही, महिला और बच्ची समेत कार को क्रेन से उठवाया

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही की एक अजीबोगरीब तस्वीर सामने आई है. दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग एरिया में लगी एक कार को ट्रैफिक पुलिस ने उस वक्त उठा लिया जब कार की पिछली सीट पर बच्ची और महिलाएं बैठी हुई थीं. इस तस्वीर के सामने आते ही लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं. 


यह मामला बोरिंग रोड चौराहे के पास कुमार टावर के सामने का है. गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस अभियान चला रही थी. इसी क्रम में बोरिंग रोड चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस की नजर नो पार्किंग एरिया में लगी एक कार पर पड़ी. पुलिस ने कार मालिक से गाड़ी हटाने का अनुरोध किया.


इस पर कार मालिक पुलिस से ही उलझ गए और कार से नीचे उतर गये. कार की पिछली सीट पर दो महिलाएं और एक बच्ची बैठी थी. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सवारी समेत कार को क्रेन से उठा लिया. गुरुवार को चलाये गये अभियान में अलग-अलग जगहों से 30 वाहनों को उठाया गया.