Hindi News / india / आंधी तूफान के बीच नदी में समाया 30 सैलानियों से भरा क्रूज, 6...

आंधी तूफान के बीच नदी में समाया 30 सैलानियों से भरा क्रूज, 6 शव बरामद होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में तेज आंधी-तूफान के कारण 30 पर्यटकों से भरा क्रूज नर्मदा नदी में डूब गया। 6 शव बरामद हुए हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 30, 2026, 8:34:01 PM

मध्यप्रदेश न्यूज

एमपी में क्रूज हादसा - फ़ोटो सोशल मीडिया

MP: मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जबलपुर के बरगी डैम में तेज तूफान की वजह से क्रूज अनियंत्रित होकर संतुलन खो बैठा और पूरा क्रूज नर्मदा नदी में डूब गया। 


मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हुआ है, जहां बरगी डैम में तेज तूफान के दौरान पर्यटकों से भरा एक क्रूज अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में डूब गया। इस दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लापता हैं। SDRF की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। 


इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गयी है, उनका शव बरामद किया गया है। वही 8 लोग अभी भी लापता हैं। क्रूज पर कुल 30 पर्यटक सवार थे। 15 लोग किसी तरह तैरकर नदी पार कर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। लेकिन छह की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना खमरिया टापू के पास हुई है। जहां एमपी टूरिज्म के क्रूज के नदी में डूबने की खबर से सनसनी फैल गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अधिकारी और रेस्क्यू टीम टॉर्च की मदद से अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अब तक 6 शव मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें दो महिला शामिल हैं। अभी भी 8 लोग लापता बताये जा रहे हैं। 


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौसम खराब था और अचानक आए तूफान के कारण क्रूज के पायलट ने अपना संतुलन खो बैठा और नर्मदा नदी में स्टीमर डूब गया। बताया जाता है कि जितने लोग क्रूज में सवार थे, उनमें अधिकांश लोगों ने लाइफ जैकेट तक नहीं पहनी थी। यदि लाइफ जैकेट पहने होते तो शायद 6 पर्यटकों की जान बच सकती थी।