Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव
23-Apr-2022 01:27 PM
By
PATNA : राजधानी पटना में महज कुछ ही घंटों के भीतर दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों IGIMS में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों ही घटनास्थल से पुलिस को किसी प्रकार के सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। दोनों ही मामलों में आपसी विवाद में खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
पहली घटना आशियाना-दीघा रोड स्थित पाम्स विहार अपार्टमेंट की है, जहां एक सेवानिवृत आइएएस अधिकारी नागेंद्र सिंह की 50 वर्षीय पत्नी नीता सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पारिवारिक कारणों से पति से अलग रहने वाली नीता सिंह ने खुदकुशी करने से पहले अपने पति से वीडियो कॉल कर बातें की थीं। नीता सिंह अपने बेटे प्रिंस के साथ रहती थीं। फिलहाल परिजन मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची FSL की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।
वहीं दूसरी घटना पटेल नगर के रोड नंबर 6 की है, जहां सतीश कुमार की 36 वर्षीय पत्नी अंजू कुमारी ने शुक्रवार को गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि अंजू परिवार के साथ मौसेरे भाई की शादी में गया अपने रिश्तेदार के घर गई थी। वह कुछ दिन वहीं रहना चाहती थी, लेकिन सतीश उसे घर लेकर चला आया था। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद अंजू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो उसने खुदकुशी कर ली थी।