Hindi News / news / पटना : पटरी किनारे मिली गले में रस्सी बंधी लड़की की लाश, टैटू...

पटना : पटरी किनारे मिली गले में रस्सी बंधी लड़की की लाश, टैटू से खुलेगा राज

1st Bihar Published by: Updated Jan 23, 2021, 10:49:02 AM

पटना : पटरी किनारे मिली गले में रस्सी बंधी लड़की की लाश, टैटू से खुलेगा राज

- फ़ोटो

PATNA : पटना के पोठही स्टेशन के पास पटरी किनारे लड़की की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पोठही स्टेशन के पास पटरी किनारे शनिवार की सुबह एक लड़की की लश मिली है. शव के गले में रस्सी बंधी हुई है. शव देखने से प्रतित हो रहा है  कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की नियत से यहां फेंक दिया गया है. 

अभी तक मृतक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. लड़की के बाएं हथ पर एक टैटू बनाया हुआ है. उसमें दिल बनाया गया है और एके लिखवाया हुआ है. पुलिस उसी के आधार पर जांच में आगे जुट गई है. वहीं इलाके में युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.