Hindi News / bihar / gaya-news / बिहार में लव ट्रायंगल में बड़ा कांड: महिला कांस्टेबल के चक्कर में चली...

बिहार में लव ट्रायंगल में बड़ा कांड: महिला कांस्टेबल के चक्कर में चली गोली, थाने के प्राइवेट ड्राइवर ने सिपाही को कर दिया लहूलुहान

Bihar Police News: गया में महिला कांस्टेबल के प्रेम प्रसंग को लेकर लव ट्रायंगल विवाद में निजी ड्राइवर ने सरकारी सिपाही को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 03, 2026, 8:47:05 AM

Bihar Police News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Police News: बिहार से एक हौरान करने वाला मामला सामने आया है। गयाजी में तैनात महिला कांस्टेबल के चक्कर में दो ड्राइवर के बीच जंग शुरू हो गया है। थाने में तैनात निजी ड्राइवर ने सरकारी ड्राइवर को गोली मार दी। महिला पुलिसकर्मी के प्रेम प्रसंग में पूरे घटना को अंजाम दिया गया है।


दरअसल, गयाजी के परैया थाना के एक प्राइवेट ड्राइवर ने कोतवाली थाना के सरकारी सिपाही ड्राइवर को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल जवान को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट ड्राइवर और सरकारी सिपाही ड्राइवर कोतवाली थाना में पोस्टेड एक महिला सिपाही जो क्लर्क के पद पर है, जिसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोयरी बारी के समीप सुबह 3 बजे पपरैया थाना के प्राइवेट चालक गौतम कुमार ने कोतवाली थाना के सिपाही चालक नीरज कुमार को गोली मार दी।


इस मामले में गया सिटी एसपी कोटा किरण ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। वहीं महिला सिपाही से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद खुलासा हो पाएगा कि किस कारण से गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी