बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान
09-Feb-2024 11:22 AM
By First Bihar
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बंद कमरे से एक महिला का कई दिन पुराना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कमरे से बदबू आने के बाद मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित सरिस्ताबाद इलाके की है।
बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीना पहले गौतम कुमार और सौम्या अख्तर ने सरिस्ताबाद इलाके में किराए पर कमरा लिया था। उन्होंने मकान मालिक को बताया था कि वे लोग एक कंपनी में इवेंट मैनेजर के रूप में काम करते हैं। उन दोनों ने अपना आधार कार्ड भी जमा कराया था। गौतम कुमार पटना के रुकनपुरा का रहने वाला है जबकि सौम्या त्रिपुरा की रहने वाली है। कुछ दिन बाद वे दोनों कुसुम घोष को लेकर आए थे। इसके कुछ दिन बाद कमरा बंद कर दोनों फरार हो गए।
मृतक महिला कुसुम घोष लगभग डेढ़ महीने से अपने घर पश्चिम बंगाल के वर्धमान से लापता हो गई थी। कुसुम के लापता होने की शिकायत वर्धमान थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद बीते 22 जनवरी को वर्धमान की पुलिस पटना पहुंची थी। लोकेशन तक पहुंचने के बाद कमरे में ताला बंद देखकर लौट गई थी। गुरुवार को कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने गर्दनीबाग थाने को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को निकाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।