Road Accident: सड़क हादसे में बिहार के प्रसिद्ध डॉक्टर की मौत, बेटे और पत्नी की हालत गंभीर Shashi Tharoor Praise, Operation Sindoor: सिंदूर ऑपरेशन के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर हुए मोदी और सेना के मुरीद KKRvsCSK: MS Dhoni ने बना दिया ऐसा महारिकॉर्ड, जिसे अब कोई नहीं तोड़ सकता, बने ऐसा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज Morning routine for stress free life: सुबह की ये 8 आदतें बदल देंगी आपकी ज़िंदगी, बढ़ेगा फोकस और मिलेगी सफलता Mock Drill: बिहार के 6 जिलों में सफल रहा मॉक ड्रिल, समीक्षा के बाद अब है इन जिलों की बारी Tej Pratap Yadav : तेज प्रताप यादव ने जताई देशसेवा की तत्परता...पायलट की ट्रेनिंग देश के नाम, जरूरत पड़ी तो दूंगा जान! Ajit Doval: भारत के बदले के बाद कांपने लगा पाकिस्तान, अजित डोवाल को फोन लगाकर इस शख्स ने मांगी रहम की भीख? Bihar weather update: बिहार में मौसम का बदला मिजाज...अगले 3 घंटे में 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 10 से 16 मई तक हीट वेव का कहर IPL 2025: लीग से बाहर हुआ RCB का यह चैंपियन खिलाड़ी, प्लेऑफ्स से ठीक पहले मुश्किल में पड़ी टीम SAHARSA: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस गिरफ्तार, STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
20-Nov-2023 06:09 PM
By First Bihar
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन पटना में दो सगे भाईयों की ब्रह्मपुर पोखर में डूबने से मौत हो गयी। पोखर को छठ घाट बनाया गया था जहां छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। जब छठव्रती अर्घ्य देकर छठ घाट से चली गयी तब कुछ बच्चे पोखर में नहाने के लिए पहुंचे।
इसी दौरान दो भाई पोखर के गहरे पानी में समा गया और दोनों की मौत हो गयी। इस घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो वे दौड़ते भागते पोखर के पास पहुंचे और दोनों भाईयों की लाश को देखकर सदमे में चले गये। एक घर से दो-दो चिराग के बुझने की घटना रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके का है।
जहां एक साथ दो भाईयों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। इस घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। मृत बच्चों की पहचान साहिल और सौरभ के रूप में हुई है। दोनों की लाश को ब्रह्मपुर पोखर से निकाला गया।
एक साथ घर के बेटों की मौत से पूरा परिवार काफी सदमें में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही इलाके में मातम का माहौल है। इस घटना के सामने आने के बाद छठ की खुशियां अचानक से गम में तब्दिल हो गयी है। हर कोई इस घटना से आहत हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।