1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 07, 2026, 11:51:48 AM
जमानत याचिका पर पर सुनवाई - फ़ोटो Google
Khan Sir Bail Hearing: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में हुई गोलीबारी की घटना के आरोपी शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर सुनवाई अब कल होगी। मंगलवार को जिला जज की अदालत में करीब 40 मिनट तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं।
सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। जिला जज ने रौशन आनंद पक्ष की शिकायत के आधार पर खान सर के पुराने आपराधिक इतिहास से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि खान सर का क्रिमिनल रिकॉर्ड हर हाल में अदालत में प्रस्तुत किया जाए।
इस मामले में अगली सुनवाई कल सुबह 10:30 बजे होगी। इसके बाद अदालत जमानत याचिका पर फैसला सुना सकती है। सुनवाई के दौरान जिला जज रूपेश देव ने कहा कि मामला काफी समय से लंबित है और इसका जल्द निपटारा किया जाना चाहिए। अदालत ने सभी पक्षों से प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
फैजल खान उर्फ खान सर के वकील रंजन सिंह ने बताया कि हथियारों के लाइसेंस से जुड़े जो मामले थे उसपर कोर्ट में चर्चा हुई। दो महीना पहले ही लाइसेंस लैप्स हो गया था। रिनूअल के लिए 6 महीने का सामय होता है। इस मामले में आराम से उन्हें बेल मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि कोर्ट ने दोनों पक्ष को कहा है कि जो भी मैटर है उसका डॉक्यूमेंट रखे ताकि याचिका पर जल्द से जल्द फैसला लिया जा सके। कोर्ट ने कल ही सुनवाई की बात कही है। कोर्ट जल्द से जल्द इस मामले को निबटाना चाहता है।