1st Bihar Published by: Updated Sep 30, 2021, 4:51:29 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां तेज रफ़्तार भारी वाहन ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना नेउरा के शिवाला मोड़ के पास हुई. बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार भारी गाड़ी ने स्कूटी सवार दो लोगों को कुचल दिया. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों दम तोड़ चुके थे. लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों के कब्जे में ले लिया.
पुलिस के अनुसार, अबतक दोनों की पहचान नहीं की जा सकी है. पहचान के लिए पुलिस का प्रयास जारी है. इधर इस एक्सीडेंट के बाद से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई है.