शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
19-May-2024 02:54 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक अस्पताल संचालक को गोली मार दी। घायल अस्पताल संचालक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र के मधली बाजार के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल संचालक गुड्डू कुमार रविवार की सुबह न्यू आनंद हॉस्पिटल के पास मौजूद थे। तभी अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद गुड्डू खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने घायल अस्पताल संचालक को इलाज के लिए पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटना के पीछे आपसी रंजिश को कारण बताया है। अस्पताल संचालक के हॉस्पिटल के पास एक खटाल था। जिसे कुछ दिन पहले जिला प्रशासन की टीम ने हटा दिया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी प्रकरण को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।