Hindi News / news / पटना के एक थानेदार का तबादला, पंचायत चुनाव से पहले SSP ने की...

पटना के एक थानेदार का तबादला, पंचायत चुनाव से पहले SSP ने की कार्रवाई

1st Bihar Published by: Updated Sep 28, 2021, 9:49:35 AM

पटना के एक थानेदार का तबादला, पंचायत चुनाव से पहले SSP ने की कार्रवाई

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने जिले के एक थानेदार का तबादला कर दिया है. पंचायत चुनाव को देखते हुए एसएसपी ने थानेदार का ट्रांसफर किया है. 


पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने जक्कनपुर के थानेदार मुकेश वर्मा का तबादला कर दिया गया है. उन्हें बख्तियारपुर थाना में पदस्थापित किया गया है. इधर जक्कनपुर थाना प्रभारी के तबादले के बाद दूसरे पुलिस अधिकारी को प्रभार दे दिया आया है.


एसएसपी ने बख्तियारपुर के थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा को जक्कनपुर थाने की जिम्मेदारी सौंप दी है. गौरतलब हो कि पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसी को लेकर एसएसपी ने जक्कनपुर थाना प्रभारी का ट्रांसफर किया है.