Bihar News: बिहार में अब जैविक खेती की बहार, राष्ट्रीय मॉडल बने गंगा किनारे विकसित ऑर्गेनिक कॉरिडोर Bihar News: बिहार में अब जैविक खेती की बहार, राष्ट्रीय मॉडल बने गंगा किनारे विकसित ऑर्गेनिक कॉरिडोर Bihar Transport News: परिवहन विभाग ने कार्यों का किया नया बंटवारा...जूनियर MVI को 'सीनियर' से महत्वपू्र्ण जिम्मेदारी, अब उठने लगे सवाल Bihar News: बिहार में जल्द मिलेगा शुगर फ्री आम, मधुमेह रोगियों के लिए खुशखबरी Bihar News: दो बच्चों के जन्म में सिर्फ चार महीने का अंतर, हलफनामे में गलत जानकारी देना बड़ा भारी; चली गई पार्षदी Bihar News: दो बच्चों के जन्म में सिर्फ चार महीने का अंतर, हलफनामे में गलत जानकारी देना बड़ा भारी; चली गई पार्षदी Bihar Crime News: बिहार में डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप, कमरे में सो रही मां-बेटी को बेरहमी से मार डाला Bihar Crime News: बिहार में डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप, कमरे में सो रही मां-बेटी को बेरहमी से मार डाला Bihar Crime News: PMCH से कैदी फरार होने के मामले में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Crime News: PMCH से कैदी फरार होने के मामले में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन
25-May-2023 05:32 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: दहेज हत्या को रोकने के लिए देश में कड़े कानून बनाये गये हैं लेकिन दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है। कुछ पैसों की लालच में वे विवाहिता की जान तक ले रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र का है जहां जमुनापुर के ब्रह्मस्थान इलाके में नवविवाहिता दीपिका कुमारी की हत्या का आरोप उसके मायके वालों ने उसके ससुरालवालों पर लगाया है।
ससुराल में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की लाश मिलने से मायके वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मायके वालों ने मृतका के ससुरालवालों पर दहेज की खातिर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति और सास को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है की आलमगंज थाना क्षेत्र के अरफाबाद कॉलोनी की रहने वाली दीपिका की शादी दो साल पहले 2021 में मालसलामी के जमुनापुर के रहने वाले रोहित से हुई थी। मृतका के परिजनों ने बताया की दो साल पहले उचित दान दहेज देकर उन्होंने बिटिया की शादी की थी लेकिन ससुरालवाले और पति के द्वारा और दहेज की मांग की जाने लगी। अक्सर बेटी को दहेज के लिए तंग किया जाता था। मांग पूरी नहींं होने पर बिटिया को प्रताड़ित किया जाता था।
पति और ससुरालवालों की मांग पूरी नहीं हुई तब उनकी बीटिया की हत्या कर दी गयी। मायके वालों ने यह आरोप बेटी के ससुरालवालों पर लगाया है। मृतका की मां सुनीता देवी, पिता दीपू कुमार, भाई रौशन और सुनील ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। परिजन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। वही मालसलामी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।