ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अवैध हथियार कारोबार के लिए सेफ जोन है बिहार का यह जिला, एक और मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा Bihar News: गया के लोगों के लिए गुड न्यूज, इस दिन से शुरू होगी दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लिइट दाढ़ी नहीं कटवाने पर देवर संग भागी महिला, लौटने पर पति ने थाने में दिया तीन तलाक, कहा..दाढ़ी के लिए 10 बीवियां कुर्बान Builder Arrest: पटना का कुख्यात-फॉड बिल्डर...टॉप-10 की लिस्ट में शामिल बिल्डर को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 25 केस Bihar Crime News: बिहार में होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, डेढ़ दर्जन लड़कियों के साथ कई लड़कों को पुलिस ने पकड़ा छातापुर में पैनोरमा ग्रुप का नया प्रोजेक्ट, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'बंधन पैनोरमा होटल' का भूमि पूजन Success Story: इंजीनियर का बेटा बना IAS अधिकारी, दो बार असफलता के बाद भी नहीं टूटे हौसले, तीसरी बार UPSC में मिली सफलता Bihar News: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर राजस्व कर्मचारी, 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया Bihar Crime News: ई-रिक्शा चालक की हत्या से हड़कंप, जांच के बाद हैरान रह गई पुलिस Bihar Education News: शिक्षकों के वेतन को लेकर शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने क्या कहा ? चिट्ठी पढ़वाने लगे.....

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान; फ्लाइट में मौजूद थे बिहार के सांसद और मंत्री

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान; फ्लाइट में मौजूद थे बिहार के सांसद और मंत्री

03-Jan-2024 02:31 PM

By First Bihar

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इंडिगो की विमान ने पटना एयरपोर्ट से दिल्ली की लिए उड़ान भरी तभी, तभी विमान के भीतर तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद विमान को वापस पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इस दौरान विमान में बिहार के सांसद और मंत्री भी मौजूद थे।


दरअसल, इंडिगो की विमान संख्या 6e 2074 ने पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। जैसे ही विमान ने उड़ान भरी उसके पहिए फंस गए और विमान के अंदर नहीं जा रहे थे। इसके बाद के क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया। इसके बाद पायलट ने एटीसी से संपर्क साधा और एटीसी से कंफर्मेशन मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में कुल 187 यात्री सवार थे, जिसमें जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू और बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा मौजूद थे। विमान पर सवार सभी यात्री सुरक्षित है।


बाद में सभी यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली के लिए रवाना किया गया हालांकि जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू और मंत्री संजय झा दिल्ली नहीं गए और वापस लौट गए। विमान से बाहर आए सांसद सुनील कुमार पिंटू ने बताया कि फ्लाइट के आगे के पहिए के हाइड्रोलिक काम नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उड़ान के बाद पहिए अंदर नहीं जा रहे थे। जिसके बाद विमान को वापस पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। वहीं वापस लौटे मंत्री संजय झा ने कहा कि सब ठीक है, एमरजेंसी लेंडिंग हुई थी, सभी लोग सुरक्षित हैं।