ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा

ओवरटेक और बाइक रेसिंग करने पर देना होगा तगड़ा जुर्माना, जानिए क्या है नई गाइडलाइन

ओवरटेक और बाइक रेसिंग करने पर देना होगा तगड़ा जुर्माना, जानिए क्या है नई गाइडलाइन

19-Aug-2023 07:04 AM

By First Bihar

PATNA : ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार सरकार सजग है। इसको लेकर प्रमुख चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर सजा का प्रावधान है। ऐसे में अब सरकार ने एक और नई गाइडलाइन जारी की है। अब लाल बत्ती, ज़ेबरा क्रॉसिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1000 से ₹5000 तक का जुर्माना तय किया गया है। यह निर्देश परिवहन विभाग की तरफ से जारी किया गया है।


दरअसल, अब गलत ओवरटेक और रैश ड्राइविंग पर गाड़ी मालिक को पांच हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। साथ ही लाल बत्ती, जेब्रा क्रासिंग और गलत लेन में वाहन चलाते पकड़े गए तो वाहनों के प्रकार के मुताबिक एक हजार से पांच हजार रुपये की राशि बतौर जुर्माना वसूली जाएगी। इसमें दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया समेत सभी प्रकार के मध्यम और भारी वाहन शामिल हैं। इस बात की जानकारी खुद परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया है।  


परिवहन सचिव द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक लाल बत्ती पर करने पर दोपहिया वाहन से ₹1000 तीन पहिया वाहन से ₹2000 चार पहिया वाहन से ₹3000 मध्य वहां से ₹4000 और भारी वाहन से ₹5000 का जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं,ज़ेबरा क्रॉसिंग पर दो पहिया वाहन से ₹1000 तीन पहिया वाहन से ₹2000 चार पहिया वाहन से ₹3000 मध्य वहां से ₹4000 और भारी वाहन से ₹5000 वसूला जाएगा।


इधर, ओवरटेक करने पर दो पहिया वाहन से ₹1000 तीन पहिया वाहन से ₹2000 चार पहिया वाहन से ₹3000 मध्यम वाहन से ₹4000 और भारी वाहन से ₹5000 जुर्माना वसूलने का निर्देश जारी किया गया है।