ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Sand Ghats E-auction: 5 साल के लिए पटना के 148 घाटों की होगी ई-नीलामी, अवैध खनन पर लगेगा लगाम Birth certificate: बिहार में अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, जानिए अब कहां बनेंगे। India Pakistan: वायु युद्ध इतिहासकार टॉम कूपर ने खोली पाक की पोल, बताया क्यों सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा था यह बेगैरत मुल्क BJP Tiranga Yatra: आज से BJP की राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा शुरू, सेना की वीरता का जश्न Bihar: खनन माफियाओं का वन विभाग की टीम पर हमला, रेंजर समेत 7 जख्मी Bihar weather forecast: बिहार में उमस भरी गर्मी का कहर जारी, दक्षिण बिहार में लोगों की बढ़ी परेशानी; तीन जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट BLF: बलूचिस्तान ने मांगी भारत से मदद, पाकिस्तान के खिलाफ जारी जंग करना चाहते हैं और तेज Ceasefire Violation: जारी है पाकिस्तान की नापाक हरकतें, इन तीन राज्यों में फिर ड्रोन से हमले की कोशिश MADHUBANI: मधुबनी में प्रेम विवाह बना जानलेवा, लड़की के परिवार ने लड़के के पिता की कर दी हत्या BIHAR: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, 13 साल का बच्चे और वेटर को लगी गोली

नीतीश पर अब नहीं रहा किसी को भरोसा, बोले चिराग पासवान .... CM को खुद नहीं मालुम रहता कुछ, जनता के वोट का हो रहा अपमान

नीतीश पर अब नहीं रहा किसी को भरोसा, बोले चिराग पासवान .... CM को खुद नहीं मालुम रहता कुछ, जनता के वोट का हो रहा अपमान

18-Aug-2023 09:58 AM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : नीतीश कुमार का  विश्वसनीयता अपने आप में एक बड़ा सवाल है। नीतीश कुमार क्या करेंगे, क्या बोलेंगे उनकी बातों पर अब कोई भी भरोसा नहीं कर सकता है। नीतीश कुमार ने दो बार जनता के जनादेश का अपमान किया है। पूरे राज्य में पूरे राज्य में अपराध चरम पर है जनता कभी भी नीतीश कुमार को माफ नहीं करने वाली है। क्या बात है जमुई सांसद और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही है।


चिराग पासवान ने कहा है कि - नीतीश कुमार से अब बिहार संभल नहीं रहा है। आज पुरे बिहार हर दिन अपराध हो रहा है और सीएम कह रहे है कि क्राइम कंट्रोल में हैं। हकीकत यही है कि नीतीश कुमार अब अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं और उनकी विश्वसनीयता एक बहुत बड़ा सवाल बन गया है। वो कब क्या करेंगे, कब क्या बोलेंगे उन्हें भी मालूम नहीं चल रहा है। अब उनकी बातों पर बिहार की जनता को भरोसा नहीं होता है। 


चिराग ने कहा कि, इन्होने दो बार जनता के जनादेश का अपमान किया है। बिहार की जनता अब इनको अच्छी तरह से जान- पहचान चुकी है। इस बार के विधानसभा में इनको बहुत बड़ा सबक मिलने वाला है। इस बार इनका हर जगह से सफाया तय है। अब इनको बातों पर किन्हीं को भरोसा नहीं रहा है। सीएम ने खुद लोगों का भरोसा थोड़ा है। 


इधर, नीतिश कुमार के दिल्ली यात्रा से जुड़ें सवालों के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि मुझे उनकी यात्रा के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है वो वहां क्यों गए हैं। किनसे मिलने गए हैं, मुझे जो जानकारी मिली थी कि वो अपनी आंखों की इलाज के लिए दिल्ली गए थे। यह उनकी निजी यात्रा थी इस लिहाजा कुछ भी बोलना उचित नहीं होगा।