कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
29-Aug-2023 01:34 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना के चर्चित भाजपा नेता और पार्षद पति नीलेश मुखिया हत्याकांड में अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को निलेश मुखिया हत्याकांड में सूचना मिली थी कि शूटर नेपाल, गोरखपुर और झारखंड में छिपे हो सकते हैं। जिसके बाद पुलिस ने तीन टीम बना कर इन जगहों पर रवाना कर दिया। उसके बाद संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी और अब सूत्रों के अनुसार नेपाल के परसा जिले से मंगलवार की अहले सुबह पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल से पकड़े गए दोनों संदिग्धों को परसा जिले के भिसवा बाजार स्थित एक लॉज से सुबह 4 बजे उठाया गया। पुलिस को शक है कि ये दोनों निलेश मुखिया हत्याकांड में प्रत्यक्ष या छुपे तरीके से शामिल हैं। निलेश मुखिया को जिस दिन गोली मारी गई थी। मोबाइल लोकेशन की जांच के आधार पर उस दिन इन दोनों की मोबाइल लोकेशन कुर्जी ही थी। ये दोनों उसी रात इंटरसिटी ट्रेन से रक्सौल निकल गए। गोलीकांड के बाद ये रात को रक्सौल पहुंचे और रात को अपने एक रिश्तेदार के यहां रहे। उसी रात इन दोनों का मोबाइल बंद हो गया। उसके बाद अगली सुबह में ये दोनों वीरगंज के रास्ते परसा चले गए।
बताया जा रहा है कि, पुलिस को ये जानकारी मिली है कि ये दोनों वीरगंज से 40 किलोमीटर दूर भिसवा बाजार के आसपास रह रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को रेकी की। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह 4 बजे इन दोनों को उठा लिया। पुलिस अभी इनका नाम बताने से कतरा रही है। पुलिस ने शक के आधार पर इन दोनों को हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।