ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा BPSC EXAM : बायोमेट्रिक उपस्थिति की गड़बड़ी से अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं, आयोग ने जारी की अहम सूचना Patna News: जेपी नड्डा के पहुंचने से ठीक पहले BJP दफ्तर के बाहर संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, हंगामे के कारण बैठक का स्थान बदला Patna News: जेपी नड्डा के पहुंचने से ठीक पहले BJP दफ्तर के बाहर संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, हंगामे के कारण बैठक का स्थान बदला BIHAR ELECTION : जेपी नड्डा का RJD पर हमला, कहा- ‘बिहार भय और अपहरण से निकलकर विकास की राह पर’ Special Intensive Revision: बिहार के बाद पूरे देश में SIR कराने की तैयारी, इस राज्य में चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक Special Intensive Revision: बिहार के बाद पूरे देश में SIR कराने की तैयारी, इस राज्य में चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

नेपाल में भारी बारिश से बिहार की नदियां उफान पर, शिवहर और भागलपुर में संकट

नेपाल में भारी बारिश से बिहार की नदियां उफान पर, शिवहर और भागलपुर में संकट

04-Sep-2022 08:03 PM

By

PATNA : नेपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से बिहार की नदियां लगातार उफान पर है। नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण शिवहर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा है जबकि भागलपुर पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक पटना जिले के दीघा घाट में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर नीचे था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 81 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। पटना जिले के गांधीघाट में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 65 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। पटना जिले के हाथीदह में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 84 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 59 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। मुंगेर जिले के मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर नीचे था। सोमवार सुबह तक 21 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। भागलपुर जिले के भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान 26 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल दोपहर तक 15 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है।


भागलपुर जिले के कहलगाँव में गंगा नदी का जलस्तर रविवार की सुबह खतरे के निशान से 36 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में सोमवार रात तक 13 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। साहेबगंज जिले के साहेबगंज में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल तक 5 सेंटीमीटर की वृद्धि होने की सम्भावना है। पटना जिले के मनेर में सोन नदी का जलस्तर आज यानी रविवार की सुबह खतरे के निशान से 37 सेंटीमीटर नीचे था। इसके जलस्तर में सोमवार सुबह तक 83 सेंटीमीटर की कमी होने की उम्मीद है। सिवान जिले के दरौली में घाघरा नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 37 सेंटीमीटर नीचे था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 2 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। सिवान जिले के गंगपुर सिसवन में घाघरा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से सेंटीमीटर नीचे था। मुजफ्फरपुर जिले के रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से नीचे था। 


गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर था। खगड़िया जिले में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 118 सेंटीमीटर ऊपर था।  बागमती नदी का जलस्तर आज ढेंग में खतरे के निशान से 109 सेंटीमीटर नीचे था। मुजफ्फरपुर जिले के रुन्नी सैदपुर में बागमती नदी का जलस्तर आज 82 सेंटीमीटर नीचे था। मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद में बागमती नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर था। अवरा नदी का जलस्तर आज कमतौल में खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर नीचे था। पूर्णिया जिले के गराघाट में महानंदा नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर नीचे था। अररिया में परमान नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर नीचे था।