Hindi News / bihar / patna-news / बिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें रॉबर्ट एल. चोंग्थू, गोपाल मीणा, मोहम्मद सोहैल और शैलेन्द्र कुमार का नाम शामिल है। इन अफसरों के तबादले की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 26, 2026, 8:49:05 PM

बिहार न्यूज

अधिकारियों का तबादला - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो आईएएस अधिकारियों से जुड़ी हुई है। बिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। देखिये पूरी लिस्ट...


1997 बैच के आईएएस अधिकारी और राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू का तबादला किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 2007 बैच के आईएएस और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव गोपाल मीणा राज्यपाल के सचिव बनाए गये हैं। 


गोपाल मीणा को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वही 2007 बैच के आईएएस और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल का भी तबादला किया गया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। मोहम्मद सोहैल जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे। वही 2013 बैच आईएएस और कृषि विभाग के विशेष सचिव को लखीसराय का समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें संबंधित जिला का जिला दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।