1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 26, 2026, 10:49:00 PM
'लाडला' से डरते हैं गुंजन सिंह - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: बाढ़ के सविता सिनेमा हॉल में मगही भाषा में बनी बिहार की प्रथम फिल्म मगध पुत्र का उद्घाटन एवं प्रमोशन करने के लिए भोजपुरी फिल्म के स्टार गुंजन सिंह लगभग साढ़े 3 बजे बाढ़ पहुंचे, जहां फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं गुंजन सिंह को एक झलक देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस मौके पर गुंजन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कि मगध पुत्र एक पारिवारिक फिल्म है और इसमें कहीं अश्लीलता नहीं है। मगही भाषा में बनाई गई यह बिहार की पहली फिल्म है। उन्होंने कहा कि घोड़े के साथ एंट्री को लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि घोड़े पर चढ़ना उन्हें अच्छा लगता है।
जब उनसे सवाल किया गया कि वे अनंत सिंह के घोड़े पर चढ़े हैं या नहीं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका घोड़ा पर चढ़ेंगे, कहीं उलट पुलट दिया तो गोर-हाथ टूट जाएगा। इस मौके पर बाढ़ के विधायक भी साथ में पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुंजन सिंह के एक रील मात्र से मेरा वोट 20 हजार बढ़ गया था।
उन्होंने यह भी कहा कि गुंजन सिंह अपने बिहार की धरती के शान है और मगही भाषा से इनका खास लगाव रहा है। मगही भाषा के उत्थान के लिए इस तरह के फिल्मों का निर्माण होना चाहिए। वहीं बाढ़ के कई स्थानीय कलाकार भी इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचे, जिसमें "मोटका के ब्याह" यूट्यूबर का मुख्य कैरेक्टर कुलकुल, पटना से आई गायिका चांदनी देवयंती भी उपस्थित रहीं। इन कलाकारों ने भी मगध पुत्र फिल्म की प्रशंसा की।।