1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 26, 2026, 3:08:36 PM
- फ़ोटो Google
Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गया जिले के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक आमस थाना क्षेत्र के साव कला पंचायत के तेतरिया गांव के निवासी थे। एक ही परिवार के खत्म हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतकों की पहचान शिव कुमार मांझी, उनकी पत्नी रूबी कुमारी, बेटी सोनी और सुहानी, ससुर कृत मांझी तथा उनके पोते प्रेम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिव कुमार मांझी मूल रूप से गया के रहने वाले थे, लेकिन अपने परिवार के साथ धनबाद में रहते थे और वहीं नौकरी करते थे।
वे अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। राहत की बात यह रही कि उनका बड़ा बेटा, जो धनबाद में ही रहता है, शादी में शामिल नहीं हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, यह हादसा चौपारन थाना क्षेत्र के दनुआ जंगल के पास हुआ, जहां उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि शिव कुमार झरिया कोलियरी में कार्यरत थे और गुरुआ थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में अपनी फुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद तेतरिया गांव समेत पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।