Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?” Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब सशरीर वो गायब हो जाते हैं परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन कल, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Pahalgam Terror Attack: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करेगा तुर्की, भिखारियों की आखिरी उम्मीद भी टूटी Bihar Crime News: किडनैप किराना कारोबारी को पुलिस ने किया बरामद, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती कई वर्षों से फरार 20 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी शिवनाथ पासवान गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
10-Apr-2024 10:14 PM
By First Bihar
SUPAUL: सुपौल में एक महिला की हत्या कर दी गयी। मृतका के नशेड़ी पति पर गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना जदिया थाना क्षेत्र की है। जहां हनुमानगढ़ी के वार्ड 13 में हत्या का मामला सामने आया है।
मृतका की पहचान 22 वर्षीय गुंजन कुमारी उर्फ भवानी के रूप में हुई है। मृतका के पिता दिनेश मेहता ने अपने दामाद परमानंद मेहता पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का कहना है कि उसका दामाद नशेड़ी है। नशा नहीं करने की बात अक्सर उनकी बेटी किया करती थी लेकिन पति उसकी बात मानने को तैयार नहीं था। वह गुंजन की अक्सर पिटाई किया करता था।
आज उन्हें यह सूचना मिली की बेटी की मौत हो गयी है। जिसके बाद वो बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसके गले और मुंह पर जख्म के निशान थे। बेटी की हत्या का आरोप नशेड़ी दामाद पर वो लगा रहे हैं. घटना के बाद पति और ससुरालवाले फरार हो गये हैं। पीड़ित पिता ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
मृतका के पिता ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात दोहराई है। बताया जाता है कि मृतका दो बच्चों की मां थी। एक बेटे की उम्र 3 साल और दूसरा बेटा 9 माह का है। दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिजन काफी सदमे में हैं।