PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी
13-Jun-2023 07:51 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बीघा गांव में दिनदहाड़े 18 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान दुलारचंद यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वह अपने मुर्गी फार्म में सो रहा था तभी इसी दौरान अज्ञात बदमाश आए और गला रेतकर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गये।
मृतक के पिता दुलारचंद यादव ने बताया कि दोपहर में उनका बेटा मुर्गी फार्म में सो रहा था। बेटे से मिलने के बाद वह घर लौट आए थे। कुछ घंटे के बाद मुर्गी फार्म में वापस गए तो देखा कि उनके बेटे की पहले रस्सी से गला दबाने का प्रयास किया गया था और उसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
शव के ऊपर गमछा रख दिया गया था ताकि किसी को इस घटना की भनक ना लगे। इस घटना से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी दीपनगर थानाध्यक्ष पहुंचे हैं और मामले की छानबीन शुरू की।