गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल Bihar News: अब गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सेवा, बिहार सरकार खोलेगी 144 नई शाखाएं; होगा रोजगार का श्रृजन BIHAR: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शहीद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान को किया नमन Life Style: गर्मी में सेहत का असली साथी है बेल का शरबत, ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान Punganur cow: दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय की खूबियाँ सुनकर उड़ जाएंगे होश, ऋषि-मुनि भी इस गाय को पालते थे! Success Story: विदेश में पढ़े इस युवक ने छोले-कुलचे को बनाया ब्रांड, अब कमा रहे हैं करोडों रुपए; जानिए...अनोखी स्टार्टअप की जर्नी
12-Apr-2023 06:17 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई के झाझा में दो बच्चों की खैरन नदीं में डूबने से मौत हो गयी। मां के साथ दोनों बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। दोनो बच्चे रिश्ते में भाई बहन थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक बच्चों की पहचान 8 वर्षीय अंकुश कुमार और 6 वर्षीय सोनाली कुमारी के रुप में हुई है। दोनों के पिता शंभू यादव झाझा थाना क्षेत्र के छापा पंचायत के केनमैन काट्टी गांव के रहने वाले हैं। घटना के बारे में पूर्व वार्ड सदस्य संजय कुमार यादव ने बताया की मां के साथ दोनों बच्चे कपड़ा धोने और नहाने के लिए गांव के खैरन नदी में गया था। तभी धोए हुए कपड़े को सुखाने के लिए मां नदी के दूसरी छोर की ओर गई ही थीं कि तभी नदी में बने गड्ढे में दोनो भाई बहन डूब गये।
बच्चों को नदी में डूबता देख मां ने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चे को नदी से निकाला। लेकिन तब तक दोनों भाई बहन की मौत हो चुकी थी। एक साथ घर के दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। अपनी आंख के सामने बच्चों को नदी में डूबने से हुई मौत के बाद मां का हालात बिगड़ गयी। अपने कलेजे के टुकड़ों की मौत से वह काफी सदमें में है।