MADHUBANI: मधुबनी में प्रेम विवाह बना जानलेवा, लड़की के परिवार ने लड़के के पिता की कर दी हत्या BIHAR: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, 13 साल का बच्चे और वेटर को लगी गोली SAHARSA: नाला निर्माण के विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत BIHAR: हाजीपुर सदर अस्पताल से 2 साल का बच्चा गायब, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस BIHAR: बसंतपुर गांव में शोक की लहर, ट्रेन हादसे में 22 वर्षीय गुड्डू सिंह की मौत Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल एके भारती, जिन्होंने पाकिस्तान को सुनाई रामचरित मानस की चौपाई? जानिए.. Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Life Style: अच्छे काम पर जाते वक्त क्यों खिलाया जाता है दही-चीनी? धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक वजह भी जान लीजिए.. Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट
16-Sep-2023 10:15 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुए नाव हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे नेता विपक्ष विजय सिन्हा पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिन्हा को मधुपट्टी में लोगों ने घेर लिया और फिर बांस-बल्ले से रास्ता बंद कर दिया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया गया। ग्रामीणों से समझाइश के बाद विजय सिन्हा बाहर आ पाए।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मधुपट्टी में नाव हादसे में मारे गए एवं लापता लोगों के परिजन से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बागमती पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को मजबूरन नाव का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल होता तो यह हादसा नहीं होता। विजय सिन्हा बागमती नदी के उस घाट पर भी गए, जहां घटना हुई।
विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि,नीतीश सरकार संवेदनहीन हैं। इस बीच भीड़ को सिन्हा से बात करने का मौका मिला तो लोग पुल नहीं बनने को लेकर नाराजगी जताने लगे। जिसके बाद विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि - पुल बनाना राज्य सरकार का काम है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वे सरकार से जल्द पुल बनाने की मांग करेंगे। विधानसभा में भी पुरजोर तरीके से इस मुद्दा को उठाएंगे। इसके बाद लोग शांत हुए।
बता दें कि, जिले के गायघाट प्रखंड के भटगामा घाट पर बागमती नदी में गुरुवार की सुबह एक नाव पलट गयी। इस हादसे में मधुरपट्टी गांव से सवार होकर आये 32 लोग नदी में डूबने लगे। इनमें करीब 20 लोगों को बचा लिया गया था जबकि 12 लोग लापता हो गए थे। आज भी लापता लोगों की खोज जारी है। नाव में कई बच्चे भी सवार थे जो स्कूल जा रहे थे। नाव हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार को भी जारी है। अब तक चार लोगों के शव मिले हैं, अन्य 8 लापता हैं।