BIHAR: बसंतपुर गांव में शोक की लहर, ट्रेन हादसे में 22 वर्षीय गुड्डू सिंह की मौत Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल एके भारती, जिन्होंने पाकिस्तान को सुनाई रामचरित मानस की चौपाई? जानिए.. Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Life Style: अच्छे काम पर जाते वक्त क्यों खिलाया जाता है दही-चीनी? धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक वजह भी जान लीजिए.. Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट शादी में बारातियों ने छोड़ा पटाखा दूल्हे राजा को मिली सजा, FIR दर्ज, सेना के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाला क्लर्क भी गिरफ्तार Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर Success Story: सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी IAS अधिकारी, कठिन संघर्ष कर हासिल की सफलता; जानिए.. कैसे लिख दी सक्सेस स्टोरी
21-Sep-2023 06:12 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार पुलिस मुख्यालय के विभिन्न आदेशों के तहत कुल मिलाकर बिहार में 7138 पुलिस पदाधिकारी को पदोन्नति दी गई थी, जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के 121 विभिन्न कोटि के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बुधवार को पुलिस लाइन मैदान स्थित आनंद भवन में मुजफ्फरपुर रेंज आईजी पंकज कुमार सिंह के उपस्थिति में सभी पदाधिकारी को उनके पदोन्नति के अनुसार स्टार पहनाया गया।
स्टार पाए पुलिस अधिकारियों में जिले में 25 इंस्पेक्टर, 58 सब इंस्पेक्टर और 38 एएसआई शामिल हैं। मौके पर मुजफ्फरपुर रेंज आईजी के साथ प्रभारी एसएसपी सह सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बारी-बारी से नव पदोन्नति पाए पदाधिकारी को संबोधित किया और सभी की मंगल कामना के साथ नई जवाबदेही की बधाई दी।
इस मौके पर जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक के साथ-साथ सीनियर पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आईजी रेंज मुजफ्फरपुर को परेड की सलामी भी दी गई, जिसमें नए पीटीसी करने वाले जवान भी शामिल थे। आईजी रेंज मुजफ्फरपुर पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले को 121 पुलिस पदाधिकारी मिले हैं। सभी पुलिस पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं हैं। अपने-अपने पद के अनुसार मिले जवाबदेही का निर्वहन अपनी योग्यता के अनुसार करेंगे यह कामना है।