Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
22-Aug-2023 02:50 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: इस साल सावन पूरे दो महीने का है। इस दौरान ज्यादातर लोग नॉनभेज खाना बंद कर देते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सावन में भी मटन, मुर्गा, मछली और अंडा चाव से खाते हैं। ऐसे लोगों में सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के कोरलाहा गांव के भी कुछ लोग शामिल हैं जिन्होंने मटन के लिए आपस में ही मारपीट कर ली।
मटन खाने को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गयी। इस दौरान सुनील कुमार नामक व्यक्ति को गोली मारी गयी। सुनील के पेट में गोली लगी है। आनन-फानन में उस शख्स को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गाय है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मटन खाने को लेकर हुए बवाल के बीच कोरलाहा निवासी बिंदेश्वरी राम के बेटे धर्मेन्द्र राम ने अपने पड़ोसी सुनील कुमार को पेट में गोली मार दी। गोली लगने से सुनील बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जाता है कि मटन खाने के दौरान धर्मेन्द्र और सुनील के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों के चक्कर में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गयी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।